फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारकंडी से टांडा के लिए शुरू होगी बस सेवा : केवल

Fri, 25 Sep 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के रिड़कमार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं स
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी के रिड़कमार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने 11 पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी को धारकंडी से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए बस सेवा शुरू करने, स्कूल में बायोलॉजी का पद भरने और लोक निर्माण विभाग को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने दरीणी अस्पताल में डॉक्टरों के चार पद भरने, शाहपुर-कुठारना-करेरी बस सेवा शुरू करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में सड़कों, डंगों, तालाबों और बस सेवा से जुड़ी 55 समस्याएं रखी गईं। विधायक ने अधिकारियों को एक माह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को चिट्टामुक्त हिमाचल की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें