फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समेला सुरंग के पास बस पलटी, पंद्रह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
समेला सुरंग के पास पलटी बस
विज्ञापन
कांगड़ा। समेला सुरंग के साथ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बीच सड़क पर बस पलटते ही श्रद्धालुओं की चीखें निकल गईं। दुर्घटना में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क में पलटी बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही यहां लगे जाम को भी खुलवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों को आशिंक चोटें आई हैं जिनका इलाज टांडा अस्पताल में जारी है। यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे वैष्णोदेवी की यात्रा के बाद कांगड़ा मंदिर में मां के दर्शन के बाद ज्वालामुखी जा रहे थे। बीच सड़क पर बस की प्रेशर पाइप फट गई और बस नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकराने की काफी कोशिश की, इतने में बस पलट गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यूपी के रहने वाले यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें