फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डूगनी मनियाड़ा में जमीन विवाद में भाइयों के बीच मारपीट

Fri, 22 May 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के तहत डूगनी मनियाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रानी देवी निवासी डूगनी मनियाड़ा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जेठ और उनका बेटा घर आकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल कर्म चंद ने बताया कि उसने 13 मरले जमीन खरीदी है जिसको लेकर उसके बड़े भाई और दूसरे भाई उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके चलते उसके सिर व कंधे पर चोटें आईं। पुलिस ने घायल का मेडिकल सिविल अस्पताल पालमपुर में करवाया। चिकित्सकों ने एक्स-रे करवाने की सलाह दी है और अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की है लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें