फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra; कथोग में गलती से जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Mon, 21 Nov 2022 03:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

रोहित ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना ज्वालामुखी को इस बारे में सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रोहित बयान देने की स्थिति में नही था।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कथोग गांव के युवक की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक की पहचान रोहित कुुमार (27) पुत्र सुभाष चंद निवासी कथोग के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात रोहित ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना ज्वालामुखी को इस बारे में सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रोहित बयान देने की स्थिति में नही था। रोहित की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार सुबह रोहित कुमार की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। बताया कि रोहित ने गलती से घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


रोहित की चार दिसंबर को होनी थी शादी
चार दिसंबर को रोहित के सिर शादी का सेहरा बांधना था। रोहित जमा दो तक पढ़ा था। शनिवार रात को विवाह के गीत घर में गाए जा रहे थे। रोहित की मौत से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। रोहित के पिता ज्वालामुखी मंदिर में कर्मचारी हैं। ज्वालामुखी मंदिर के कर्मचारियों, अधिकारियों और पुजारी वर्ग ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें