कोटला (कांगड़ा)। वन रक्षक की भर्ती देकर अपने घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है।
जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र किशोर लाल की मौत हो गई। जबकि 19 वर्षीय विशाल पुत्र नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विशाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों युवकों कंडवाल के बताए जा रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस चौकी कोटला में दी गई। एसएचओ जवाली सुरेंद्र कुमार व कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।