परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत डांगडा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अमित (25) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। अमित बारहवीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था। शनिवार को डांगड़ा में किसी ने युवक को पेड़ से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसकी पुष्टि ज्वालामुखी के डीएसपी चंद्रपाल ने की है।