फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुकलेट बताएगी, धार्मिक स्थलों पर एचआरटीसी बस कब पहुंचाएगी

Mon, 04 Mar 2024 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों को चलने वाली निगम की बसों के रूट की बुकलेट तैयार की है। निगम की ओर से तैयार की गई बुकलेट में बसों की समयसारिणी सहित धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में कितना समय लगेगा इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। रविवार को डीएम मंडल धर्मशाला पंकज चड्डा ने बुकलेट को लांच करने के दौरान कहा कि निगम की प्रथम दर्शन सेवा आरंभ की गई है। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अब काउंटर पर धार्मिक स्थलों को चलने वाली बसों की जानकारी लेने के लिए आना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से तैयार की गई 24 पन्नों की बुकलेट में हिमाचल सहित प्रदेश के बाहर के भी धार्मिक स्थलों को चलने वाली बसों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। बुकलेट में धार्मिक स्थलों के लिए कितनी बसें, कितने स्थल जोड़े, कितना समय और दूरी की जानकारी दी गई है। यह बुकलेट निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है और निगम की ओर से बस अड्डों और वेटिंग रूम में भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से अयोध्या रूट पर निगम की बस को चलाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब निगम मुख्यालय से इसको शुरू करने की फाइनल ऑर्डर आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें