फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अधीन पौंग झील के बनाड़ा पतन में एक व्यक्ति शव मिला है। मछुआरों ने वीरवार रात को झील में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी। सूचना मिलते ही जवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों महेंद्र गुलेरिया, हैपी गुलेरिया और रिंकू की मदद से झील से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी छानबीन में पुलिस जुट गई है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को झील में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। जिसे केस दर्ज कर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें