इंदौरा (कांगड़ा)। आयुष विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेट में रक्त जांच शिविर आयोजित किया। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतु बाला के निर्देशानुसार यह शिविर आयोजित किया। इस दौरान 40 विद्यार्थियों व 11 स्टाफ सदस्यों की रक्त उपलब्धता की जांच की गई। एनीमिया वाले विद्यार्थियों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान एनीमिया और पोषाहार के बारे में भी जागरूक किया। प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में इस तरह के शिविर लगाना जरूरी है। संवाद