रक्कड़ गांव में पौधारोपण करते युवक मंडल के सदस्य।
धर्मशाला। युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के सौजन्य से विकास खंड धर्मशाला में सोशल एनवायरमेंट युवा मंडल, ब्लैक ब्रिज यूथ क्लब की ओर से तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गांव रक्कर की प्रधान इंदु शर्मा ने किया। शिविर के प्रथम दिन युवाओं ने रास्तों की साफ-सफाई की एवं पौधारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर विकास खंड धर्मशाला की स्वयंसेवी आरजू ने युवा मंडल के प्रधान अंकुश शर्मा को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन का कार्य शिविर गांव स्लेट गोदम में आयोजित किया गया। युवा कार्य शिविर के दूसरे दिन युवाओं ने खेल मैदान की सफाई एवं निर्माण कार्य, पौधे रोपण और प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सभी युवाओं ने अपने गांव, जिला, राज्य को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर ब्लैक ब्रिज युवा मंडल के प्रधान ने सम्मान चिन्ह देकर सर्वश्रेष्ठ युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर अंकुश, करण, आरती, रमन, मनू, आशिब, प्रीति एवं अन्य युवा मौजूद रहे।