बैजनाथ (कांगड़ा)।
प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड बैजनाथ के समस्त प्राथमिक शिक्षकों ने न्यू कंप्लेक्स सिस्टम के विरोध में सोमवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 65 शिक्षकों ने इस व्यवस्था को प्राथमिक शिक्षा के हितों के विपरीत बताते हुए इसे समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड बैजनाथ के अध्यक्ष मुनीष आनंद ने कहा कि न्यू कंप्लेक्स सिस्टम धरातल में व्यावहारिक नहीं है। संवाद