जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।
- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।
भवारना/धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को जोरावर स्टेडियम में रैली के बाद गांव जिया में पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भवारना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का आरंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांव की जनता के साथ भेंट की, एक बूथ की बैठक ली और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम को राष्ट्र स्तर पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने गाय को गुड़ भी खिलाया खिलाया और गांव के लोगों द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा।
जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।