र्मशाला के तपोवन में सत्र के शुभारंभ पर पूर्व धारा 118 के लेकर रैली निकालते हुए भाजपा विधायक।
धर्मशाला। तपोवन में शीतकालीन सत्र के सातवें दिन सदन के अंदर जाने से पहले भाजपा विधायकों ने धारा-118 और आपदा राहत पर रैली निकाली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने विपक्ष लॉबी से लेकर विस भवन के गेट तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल पतन के प्रदर्शन का आगाज विधानसभा के बाहर से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश आपदा से जूझ रहा है और कांग्रेस सरकार तीन साल का जश्न मनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस लोगों की मौत पर जश्न मना रही है। वहीं धारा-118 से छेड़छाड़ करने के लिए सदन में संशोधन विधयेक भी ला रही है। ऐसे में सरकार ने प्रदेश को बाहरी राज्य को लोगों को बेचने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कल एबीवीपी के युवा कार्यकर्ताओं, पेंशनधारकों, ओबीसी, दृष्टि बाधित व अन्य लोगों सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने शिमला घटना की कड़ी निंदा की जबकि पीएम के पुतले को जलाने की अनुमति किस आधार पर दी गई, अधिकारियों को अपनी सीमा में रहना चाहिए।