फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सम्मान निधि देने पर भी भाजपा को हो रही तकलीफ : मल्ली

Tue, 19 Mar 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और मीडिया समन्वयक पुनीत मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सम्मान राशि देने के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को भाजपा पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के हित में शुरू की गई इस योजना को बंद करवाने के प्रयास कर रही है जो कभी सफल नहीं होंगे। यहां जारी बयान में मल्ली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय दी गारंटी को पूरा करते हुए पूरे प्रदेश में यह योजना लागू की है, जिसके फार्म भरने की प्रक्रिया आचार संहिता लगने से पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा का चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाना सियासी स्टंट के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालने के पहले दिन से भाजपा नेता गारंटियों को लेकर दुष्प्रचार में लगे हुए हैं, लेकिन सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही गारंटियों के चलते जनता का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू में विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पहले गारंटियों के न पूरा होने का रोना रो रही थी, लेकिन अब विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। भाजपा ने कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ मिलकर जनता द्वारा चुनी सरकार को गिराने की साजिश रची थी, जो नाकाम हो चुकी है। इस कारण विपक्षी पार्टी के नेता बौखलाहट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें