फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चंद घंटों में खोजी बाइक, मालिक को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के उघराल गांव से बीते दिनों गुम हुई एक बाइक को बनीखेत पुलिस ने खोजने में सफलता हासिल की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नीरज वर्मा निवासी गांव धरोटा ने बताया कि 21 फरवरी को वह किसी काम के सिलसिले में बनीखेत के उघराल गांव में आए हुए थे। उन्होंने पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़क के किनारे बाइक को खड़ा किया। जब वह शाम को छह बजे लौटे तो बाइक को वहां न देखकर उनके होश उड़ गए। किसी ने उनकी बाइक को सड़क के किनारे से चुरा लिया था। उन्होंने समय न गंवाते हुए चोरी हुई बाइक की सूचना बनीखेत पुलिस चौकी में दी। डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि बनीखेत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोई हुई बाइक को कुछ ही घंटों में चौहड़ा बांध के पास सड़क किनारे से ढूंढ निकाला है। इसको नीरज को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें