फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनखंडी में ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर/ हरिपुर। पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत बनखंडी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई।। मृतक की पहचान अजय कुमार (25) निवासी डोहग के रूप में हुई है। युवक जल शक्ति विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे देहरा-रानीताल एनएच पर बनखंडी हरिपुर दोसड़का के पास देहरा की ओर जा रहे एक ट्रक ने दूसरी दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में एक टेंपो भी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रानीताल जगदीश चंद ने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक और बाइक दोनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और आगे चल रहे टेंपो को ओवरटेक कर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उधर, थाना प्रभारी हरिपुर नाजर सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें