फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी के चालक से पकड़ी भुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्कड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कलोहा चौक पर यातायात चैकिंग के दौरान दिल्ली से स्यूलखड्ड जा रही एचआरटीसी बस के चालक के कब्जे से 906 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद मंगलवार शाम को कलोहा चौक पर नाका लगाया गया। बस के पहुंचने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें बस चालक राजेश कुमार निवासी सदवां (परागपुर) से 906 ग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस देहरा का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें और इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें