फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों से होगा भोले का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर इस बार तीन क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों से पवित्र शिवलिंग का शृंगार किया जाएगा। मंदिर न्यास की ओर से किए जाने वाले इस आयोजन को लेकर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर न्यास सचिव तहसीलदार रमन ठाकुर ने कहा कि मकर संक्रांति से तीन दिन पहले देसी घी को पिघलाने का कार्य शुरू हो जाएगा और फिर इसे पेड़ों का रूप दिया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन दोपहर बाद शिवलिंग पर घृत चढ़ाने का कार्य शुरू होगा और देर रात को होने वाली आरती से पूर्व इसको तैयार कर लिया जाएगा। मकर संक्रांति से अगले सात दिनों तक यह घृत शिवलिंग पर चढ़ा रहेगा। सात दिन बाद सुबह होने वाली आरती से पूर्व इसको उतारा जाएगा और प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर न्यास के अधिकृत पुजारी ही मकर संक्रांति के दिन गर्भ गृह में मौजूद रहेंगे। उपमंडल के अन्य मंदिरों महाकाल, मुकुट नाथ और पालिकेश्वर में भी घृत तैयार किया जाएगा। रमन ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालु घृत के लिए देसी घी न्यास ट्रस्टी या सचिव के पास दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें