कोटला (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव भलाड़ में पूर्व हवलदार ज्ञान चंद की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कर्नल सुदेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सेमीफाइनल में ठेहड़ू को हराकर भलाड़ ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में प्राथमिक पाठशाला भलाड़ की टीम ने मस्तगढ़ को मात देकर खिताब अपने नाम किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। संवाद