फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उद्घाटन से पहले ही टपक पड़ी भागसू कल्चर सेंटर की छत

Tue, 06 Feb 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में नवनिर्मित भागसू कल्चर सेंटर भवन की छत लोकार्पण से पहले ही टपक पड़ी है। बारिश का पानी भवन के भीतर गिरने से यहां दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने करीब तीन साल पहले ही इस आलीशान भवन का निर्माण करवाया है। इस भवन के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस कल्चर सेंटर का निर्माण किया गया है। लंबे समय से इस भवन के लोकार्पण का इंतजार किया जा रहा है, जोकि अभी तक नहीं हो पाया। भवन की छत पर पॉली कार्बोनेट शीट डाली गई है। ताकि भवन के भीतर नेचुरल रोशनी रहे। लेकिन पॉली कार्बोनेट शीट कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे बारिश के दिनों में पानी भवन के भीतर गिर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में बंदर और लंगूर काफी संख्या में हैं। इनके छत पर उछल कूद करने से पॉली कार्बोनेट शीट को नुकसान पहुंचा है। इस भवन की छत की मरम्मत और अन्य लंबित कार्यों के लिए पर्यटन विकास विभाग की ओर से 25 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। अब बजट की स्वीकृति मिलने के बाद ही छत की मरम्मत व अन्य कार्य पूरा होंगे।
बयान-
मैक्लोडगंज में भागसू कल्चर सेंटर का निर्माण एडीबी के माध्यम से किया गया है। छत पर डाली गई पॉली कार्बोनेट शीट क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पर्यटन विकास विभाग के प्रबंध निदेशक ने गत दिवस इस भवन का निरीक्षण किया है। मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन

-नवदीप थापा, एजीएम, हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम धर्मशाला

मैक्लोडगंज में भागसू कल्चर सेंटर का निर्माण एडीबी के माध्यम से हाल ही में किया गया है। छत पर बयान- शीट डाली गई थी, ताकि भवन के भीतर नेचुरल रोशनी रहे, लेकिन यहां बंदर और लंगूर की संख्या अधिक है। इन्होंने छत को नुकसान पहुुंचाया है।
विज्ञापन

-गौरव राजपूत, कनिष्ठ अभियंता, एडीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें