फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्टूडेंट कबड्डी लीग में खेलेंगे भड़वाल के नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा धर्मशाला की पंचायत मंदल के गांव भड़वाल के 18 वर्षीय नितिन का चयन दिल्ली में होने वाली स्टूडेंट कबड्डी लीग के लिए हुआ है। सितंबर में आयोजित होने वाले लीग में नितिन का चयन दिल्ली कोबरा टीम के लिए हुआ है। नितिन ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की शिक्षा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदल से की है।
विज्ञापन


नितिन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। नितिन का सपना है कि वह देश के लिए खेले और राष्ट्र और हिमाचल का नाम रोशन करें। नितिन की इस कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें