फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बटालियन ने ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया बकरा

विज्ञापन
ज्वालामुखी मन्दिर में बटालियन सदस्य बकरा अर्पण करते हुए।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने बटालियन पहुंची। पुजारी कपिल शर्मा ने परंपरा अनुसार विधिवत पूजा अर्चना करवाई। लीपिंग टाइगर बटालियन ने यूनिट की बदली के बाद नए लोकेशन में जाते ही ज्वालाजी जाकर मां ज्वाला के पावन मंदिर में बकरे को समर्पित करने की प्रथा को जारी रखते हुए बकरे को अर्पित किया। परंपरा के तहत कर्नल सिद्धार्थ भनोत (कमांडिंग ऑफिसर) और सूबेदार मेजर दारा सिंह और लीपिंग टाइगर बटालियन के समस्त रैंक की ओर से सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन राकेश कुमार (रिटायर) सूबेदार संजीव, सूबेदार अजय, नायब सूबेदार भूपेंद्र, संजय कुमार, मिलाप, वरुण, हवलदार बल्कार, परवीन, मुनीश आदि मां ज्वाला के पावन चरणों में बकरे को चढ़ाया और बटालियन की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें