बडोई छिंज मेले के पहले दिन दंगल में दम दिखाते हुए नन्हे पहलवान। संवाद
- फोटो : फाइल फोटो
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा में बड़ोई मेले का बुधवार को झंडा रस्म के साथ आगाज हुआ। मुख्यातिथि समाजसेवी जितेंद्र सोढ़ी और भुवनेश सूद ने पूजा-अर्चना के साथ मेला शुरू करवाया। मेला कमेटी के प्रधान बॉबी गोस्वामी ने बताया कि इस बार पहलगाम हमले के विरोध में मेले में मुस्लिम समुदाय के लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। मेले का विशेष आकर्षण महिला कुश्ती और महिलाओं की रस्साकशी की प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर मेला कमेटी के उपप्रधान ईश्वर दास, कैशियर सुरेंद्र लाडू, सुभाष भट्ट औरदामन दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद