फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बलजीत डढवाल को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Mon, 24 Aug 2026 08:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कैप्टन (सेवानिवृत्त) बलजीत सिंह डढवाल को कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें