फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हवाई फायर करने के आरोपी की जमानत अर्जी रद्द, रिमांड बढ़ी

Sat, 20 Jul 2024 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ में बंदूक से हवाई फायर करने के आरोपी सागर कुमार और उसके साथियों की जमानत अर्जी न्यायालय ने रद्द कर दी है। उनकी रिमांड को 27 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 9 जुलाई, 2024 की रात को सिद्धपुरघाड़ निवासी कृष्ण कुमार के घर के प्रांगण में सागर कुमार और उसके साथी बंदूक लेकर आए थे और हवाई फायर दाग दिया। इसका वीडियो कृष्ण कुमार की पत्नी ने बनाया और दूसरे दिन जवाली पुलिस थाना में आकर सागर कुमार निवासी कांगड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस थाना जवाली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 125, 351, 352, 3(5) और आर्म्ड एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में जवाली कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। अब दोबारा रिमांड को बढ़ा दिया गया है। इस संदर्भ में डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि आरोपियों को चार दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने अपनी जमानत के लिए एक अर्जी न्यायालय में दी थी, जिसको न्यायालय ने रद्द कर दिया है और रिमांड की अवधि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें