फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ व्यापार मंडल को दस को मिलेगा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ व्यापार मंडल के 10 जनवरी को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। बैजनाथ व्यापार मंडल के तहत आने वाले तारापुरी, बैजनाथ बाजार, गणेश बाजार और रेलवे फाटक के पास कारोबार करने वाले कुल 1066 व्यापारी मतदाता चुनाव के दौरान अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मनोज कपूर, सचिन अवस्थी, अजय कुमार और गुलशन कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मनोज कपूर और सचिन अवस्थी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रत्याशी भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न युक्त पोस्टर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में वितरित किए। सचिन अवस्थी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में व्यापारियों से संबंधित 11 प्रकार के वायदे किए हैं। चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए पांच वरिष्ठ व्यापारियों की सदस्यता वाली एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में मुल्क राज मेहता, रमेश चढ़ा, अनिल शर्मा, राकेश सूद और अमन सूद शामिल हैं। व्यापार मंडल के वर्तमान प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया गया है और एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने पांच सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए की है। उन्होंने बताया कि पंचायत घर में सुबह 9:30 बजे के बाद मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें