फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बढलठौर की बालिकाओं ने कबड्डी में जीता खिताब

Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुहाल में आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलठौर की अंडर-19 बालिका कबड्डी टीम विजेता बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बढल ठौर की बालिकाओं ने बेहतरीन तालमेल, फुर्ती और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर विपक्षी टीमों को मात दी। इस सफलता पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, डीपी सुरजीत कुमार, पीटीआई राजकुमार व समस्त शिक्षक वर्ग, गैर-शिक्षक स्टाफ और अभिभावकों ने खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें