फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डोगी में बाबा कडा़हू छिंज मेला 25 से होगा

Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। विकास खंड सुलह की ग्राम पंचायत गढ़ खास के डोगी गांव में पहली बार जय बाबा कड़ाहू छिंज मेला का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान अनूप राणा ने बताया कि मेले में महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता और पहलवानों की कुश्तियां मुख्य आकर्षण होंगी। स्थानीय किसान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी निशुल्क लगा सकेंगे। पहले दिन हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, दूसरे दिन सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. ऋषि राम भाटिया और अंतिम दिन विधायक विपिन सिंह परमार मुख्यातिथि होंगे। मेले की बड़ी माली 36 हजार रुपये रखी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें