फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैली निकालकर टीबी पर किया जागरूक

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्त्राेत-कालेज।
विज्ञापन
कागड़ा। मटौर कॉलेज के रेड रिबन क्लब, स्काउट एंड गाइड इकाई और आपदा प्रबंधन क्लब ने संयुक्त रूप से गैर सरकारी संगठन के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत पहले महाविद्यालय प्रांगण से मटौर गुरुद्वारा तक रैली निकाली। कॉलेज प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मटौर ग्राम पंचायत में एड्स, टीबी, रैगिंग जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से एंटी रैगिंग विषय पर शपथ दिलवाई गई। ये समस्त कार्यक्रम रेड रिबन क्लब सदस्यों प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी और प्रो. राजलक्ष्मी के मार्गदर्शन में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें