रैहन (कांगड़ा)। कामरेड रामचंद्र राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में एनएसएस शिविर में मंगलवार को पुलिस की ओर से जागरूकता लेक्चर आयोजित किया गया। इस दौरान थाना रैहन के सब इंस्पेक्टर दविंद्र कुमार और कांस्टेबल मधु बाला ने स्वयंसेवियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी के अलावा साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार और नीलम देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।