धर्मशाला। ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर प्रशासन ने ऑटो रिक्शा और वाणिज्यिक वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट, कांगड़ा हेमराज बैरवा ने ज्वालामुखी के स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर एवं उपमंडल मजिस्ट्रेट से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर पीपल से आगे कई बिंदुओं पर सड़क की चौड़ाई एक समान नहीं है और ट्रैफिक जाम की स्थिति और खड़ी ढलान दुर्घटना का कारण बन सकती है और खतरा पैदा कर सकती है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना जारी की गई है।