रैत (कांगड़ा)। जिला स्तरीय दशहरा फेस्टिवल शाहपुर में इस बार 9 से 12 अक्तूबर तक संस्कृत संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। शाहपुर के उपमंडल अधिकारी करतार चंद ने बताया कि एसडीएम कार्यालय शाहपुर में 1
अक्तूबर से सुबह 11 बजे कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन में सिंगर, डांसर, कॉमेडियन तथा लोक कलाकार भाग ले सकते हैं। ऑडिशन में चयन के उपरांत ही कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर पाऐंगे।