धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नगरोटा बगवां बस अड्डा की दुकानों की नीलामी सोमवार को हुई। बस अड्डा में 29 में से 21 दुकानों को नीलाम किया। नीलाम हुई बस अड्डों की दुकानों से सिक्योरिटी के तौर पर प्रति दुकान 60 हजार रुपये निगम प्रबंधन ने लिए। इससे 12 लाख रुपये से अधिक आमदनी निगम की हुई है। वहीं, दुकानों का किराया अलग-अलग हर माह निगम को मिलेगा। डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि सोमवार को नगरोटा बगवां बस अड्डे की दुकानों की नीलामी हुई है। इसमें 21 दुकानों की नीलामी के बाद सिक्योरिटी के तौर पर लगभग 12 लाख रुपये निगम को मिले हैं।