फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समझौता करवाने गए प्रधान पर जानलेवा हमला, डेढ़ किलोमीटर भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत ग्राम पंचायत पतरोड़खर (पुन्नर) में विवाहिता के ससुराल में समझौता करवाने गए जुगेहड़ मनियाड़ा के प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। विवाहिता के मायके पक्ष के साथ भी उन्होंने मारपीट की। प्रधान के सिर पर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल प्रधान को पालमपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पतरोड़खर में पंचायत कस्बा जुगेहड़ पंचायत की एक लड़की की शादी हुई है।
विवाहिता और सुसराल का आपस में झगड़ा हुआ था। विवाहिता ने मारपीट की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों न इसकी सूूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान और मायका पक्ष के लोग उसके सुसराल पतरोड़खर पहुंच गए, लेकिन वहां पर सुसराल वालों ने प्रधान और परिजनों पर हमला कर दिया। कस्बा जुगेहड़ के पंचायत प्रधान पवन सुत ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता करवाने गए थे, लेकिन विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। डेढ़ किलोमीटर भागकर अपनी जान बचाई। भवारना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने एसपी कांगड़ा से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने विवाहिता के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें