ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। कमल शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी वार्ड सात, बोहण ज्वालामुखी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि पांच दिन पहले शनिनाथ कुठारी, जो कि गोरख डिब्बी मंदिर ज्वालामुखी में रहते हैं, ने उससे स्कूटी मांगी और कहा कि वह थोड़ी देर बाद स्कूटी दे देगा।
कमल शर्मा ने बताया कि वह उसे जानता था, जिस कारण उसने उसे स्कूटी दे दी, परंतु तब से लेकर सोमवार तक शनिनाथ उसकी स्कूटी सहित गायब है। पुलिस ने कमल शर्मा की शिकायत पर शनिनाथ के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया मामले की जांच जारी है।