फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अश्विनी पटियाल बने एसएमसी के अध्यक्ष

Tue, 28 Apr 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन प्रधानाचार्य संजय पटियाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अश्विनी पटियाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में नीतू देवी, कमलेश कुमारी, बबीता देवी, नीलम शर्मा, विजय कुमार, वसंत और सुनील कुमार को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय निवासी अशोक पटियाल, ओमप्रकाश सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य संजय पटियाल ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए स्कूल के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें