रैत (कांगड़ा)। शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। अश्वनी चौधरी लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। इससे पूर्व वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। अश्वनी चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर खरा उतरते हुए संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। संवाद