न्यू बस स्टैंड पपरोला द्वारा होली महोत्सव की झांकियों में कार्य करने पर सम्मानित बुजुर्ग और बच्
- फोटो : संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय होली मेला पपरोला के समापन के बाद न्यू बस स्टैंड पपरोला की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें होली की झांकियों में शामिल रहे छोटे-छोटे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। न्यू बस स्टैंड के प्रधान अनिल सूद ने बताया कि इस बार न्यू बस स्टैंड मार्केट द्वारा इस मार्केट के बुजुर्ग रमन नंदा, सरदार अवतार सिंह, घनश्याम मेहता, रमेश सूद, जगदीश सूद व अतुलिंदर सूद को विशेष सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शैंकी मेहता माैजूद रहे। मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी तरफ से 5100 रुपये दिए। इस मौके पर रितेश सूद, विक्रम, सुदीप, नामित, अभिनम, रिद्धि, अतुल, बाली, समीर, मुनीष, आशीष ओमी व साहिल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद