युवा महोत्सव में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल करने बाई नगरोटा बगवां कॉलेज की छात्राएँ अर्पित
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की छात्राओं ने प्रतिभा का परचम लहराया है। महोत्सव की राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा अर्पिता और अर्किता ने 58 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने सम्मानित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रो. सलिल सागर, डॉ. महिंद्र सिंह चौहान, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. सोनिका तथा प्रो. सीमा कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद