ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंजाब के संगरूर में 18 से 22 फरवरी को हुई राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अर्णव शर्मा निवासी शाहपुर का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में 15वां स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं राष्ट्र स्तरीय रैपिड चेस टूर्नामेंट में 12 वर्षीय केशव सूद निवासी ज्वालामुखी गुम्मर का प्रदर्शन भी शानदार रहा। प्रतियोगिता जम्मू में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित हुई। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान कुलवंत राणा, मुख्य सलाहकार परवीन शर्मा, सचिव जगदीश चंदेल, वित्त सचिव सतविंद्र मान और प्रेस सचिव विभू शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।