फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार्निवल में सेना ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी, युवाओं को दी जानकारी

Sun, 06 Oct 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल में सेना ने हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। इस दौरान सेना के जवान प्रदर्शनी देखने वालों को हथियारों के नाम, प्रयोग करने के तरीके सहित उनकी खूबियों के बारे जानकारी प्रदान कर रहे हैं। युवा इन हथियारों को देखने और इनकी बारीकियां जानने के लिए स्टॉल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

योल कैंट से सूबेदार भीम सिंह के नेतृत्व में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी पुलिस मैदान धर्मशाला में लगाई गई है। प्रदर्शनी में 7.62 एमएम एमएमजी मशीन गन, 5.56 एमएम इनसास राइफल, एचआर बीना दूरबीन, क्वैड कॉप्टर, 5.56 एमएम इनसास एलएमजी, 40 एमएम मल्टी शॉट ग्रेन लॉंचर, 84 एमएम रॉकेट लॉंचर एमके-3, 9 एमएम पिस्टल, 7.62 एके 56, पंप एक्शन शॉट गन, 7.62 एमएम ड्रैगनॉव स्नाइपर राइफल के बारे जानकारी प्रदान की जा रही है।
सूबेदार भीम सिंह ने बताया कि युवाओं ने आम तौर पर सैन्य हथियारों के नाम तो सुने होते हैं, लेकिन इनको देखा नहीं होता है। ऐसे में युवाओं को सैन्य हथियारों के प्रति जागरूक करने और उनकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए सेना की ओर से इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें