डरोह (कांगड़ा)। लोक निर्माण मंडल भवारना के तहत अरला से गुग्गा मंदिर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य 19 जून से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग छोटे और बड़े सभी प्रकार के वाहनों के लिए 19 जून से 8 जुलाई तक बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि पुलिया निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। यह जानकारी लोक निर्माण मंडल भवारना के सहायक अभियंता राजेश कुमार चोपड़ा ने दी। संवाद