फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी के अर्जुन दलीप ट्रॉफी के लिए चयनित

Wed, 05 Aug 2026 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अर्जुन शर्मा।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड-2 निवासी और युवा क्रिकेटर अर्जुन शर्मा का प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जुन ने यह उपलब्धि हासिल कर हिमाचल का मान बढ़ाया है। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में छह मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ वह नॉर्थ जोन के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उनके इसी निरंतर और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 3 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के लिए उनका चयन किया गया है। वह 23 अगस्त से बेंगलुरु में आयोजित होने वाले मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अर्जुन की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें