धर्मशाला। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण विभाग ने ई-कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया है। पोर्टल के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अब घर बैठे स्वयं अथवा अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में 15 जून के बाद कोई भी मैनुअल एप्लिकेशन कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने कहा कि इस बाबत सभी तहसील कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र लोगों को ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन सुविधा से वंचित नहीं रहे।