फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई रझूं में दो ट्रेडों के लिए कल तक करें आवेदन

Sat, 18 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। आईटीआई रझूं में स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीबीटी) के तहत दो वर्षीय मेकेनिक मोटर व्हीकल और एक वर्षीय फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व्यवसायों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार तक चलेगी। संस्थान के प्रधानाचार्य अभिनंदन कालिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 450 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश संबंधी सभी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में आईटीआई रझूं पहुंचकर निशुल्क सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें