फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इग्नू में नए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन के लिए अब 15 तक करें आवेदन

Sat, 07 Mar 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। अब इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। ढलियारा कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें