फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उचित मूल्य की दुकानों के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरानी में गांव छौंट के वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत पनापर के वार्ड नंबर 04 और ग्राम पंचायत ढुगियारी के वार्ड नंबर तीन में नई दुकानें खोली जानी हैं। इच्छुक लोग 18 फरवरी तक आवश्यक दस्तावेजों सहित केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण प्रमाण पत्र, वित्तीय प्रबंधन संबंधी दस्तावेज, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं एवं उच्च शिक्षा के प्रमाण पत्र यदि हों), बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी प्रमाण पत्र यदि लागू हों और वार्ड निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित एवं स्पष्ट प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें