फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंगनबाड़ी वर्कर्स के 11 पदों के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी भवारना खंड के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिकाओं के नौ पद भरे जाएंगे। इनका साक्षात्कार सात जनवरी 2025 को उपमंडलाधिकारी पालमपुर के कार्यालय में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन राणा ने कहा कि इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी सात जनवरी सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ये पद बल्लाह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बल्लाह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र अपर डाढ में कार्यकर्ता, पंचायत अरला के बल्ला में कार्यकर्ता जबकि पंचायत रमेहड़ के आंगनबाड़ी गदियाडा़ -1 केंद्र में सहायिका, पंचायत थला के आंगनबाड़ी केंद्र थला में सहायिका, हंगलोह के पदरा में सहायिका, पंचायत दरंग के दरंग -1 में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नंबर तीन के इंद्रपुर में सहायिका, जुगेहड़ के जमीर में सहायिका, पंचायत लमलेहड़ के अपर दत्तल में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नंबर आठ के रोडी में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नौ की अपर चौकी में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें