कांगड़ा। आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एपीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मोंगरा ने रविवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने नंदरूल, खोली, कोहला और तकीपुर पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं। मोंगरा ने संबंधित अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। संवाद