फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूल पहुंचने पर अनुष्का और तमन्ना को दी बधाई

Tue, 22 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरियाल की छात्राओं अनुष्का और तमन्ना कौंडल ने 33वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की वरिष्ठ विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 19 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालौरा में आयोजित की गई थी। दोनों छात्राओं ने गहन वैज्ञानिक ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और तार्किक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं को बधाई दी तथा विज्ञान शिक्षकों दीपांजलि, मनीष भारती और मंजू बाला के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें